दो कोरोना पाजिटिव से ग्रामीणों में दहशत

जौनपुर ।जनपद में इन दिनों कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी से सुइथा कला विकासखण्ड में हड़कंप मच गया। ज्ञात हो कि विगत 6 मई को लिए गए सैम्पल में क्षेत्र के डीहअसरफाबाद मे दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने से लोग सहमे हुए थे वहीं 23मई को आने वाली रिपोर्ट में क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जागरूक लोग जगह जगह पर बैरिकेटिंग बचाव के लिए सक्रिय दिखाई दिए। सूचना पर अढ़नपुर गांव पहुचीं स्थानीय स्वास्थ्य महकमे की टीम द्वारा पाजिटिव आए दो मरीजों को इलाज हेतु मण्डल अस्पताल वाराणसी भेजा गया तथा दोनों परिवारों के दस अन्य लोगों को सैम्पलिंग के लिए मेहरावाँ स्थित क्वारंटाइन सेण्टर भेजा।सुरक्षा की दृष्टि से   गांव में फागिंग व सेनिटाइजेशन की कार्यवाही शुरू नहीं हुई थी।6मई को हुई सैम्पलिंग रिपोर्ट में जहाँ क्षेत्र के डीहअसरफाबाद मे दो पाजिटिव रिपोर्ट आने से क्षेत्र में लोग सहमे हुए थे वहीं क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी रामबरन और रमेश चंद्र जो महाराष्ट्र के चेम्बूर से आए थे।23मई की रिपोर्ट में पाजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।दोनों व्यक्ति महाराष्ट्र से ट्रेन द्वारा बस्ती आए थे।पुनः  स्थानीय प्रशासन द्वारा इन्हें बस से यहां  भेजा गया था। 23मई को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एस.पी. यादव की टीम गांव में पहुंच कर जहाँ पाजिटिव दोनों व्यक्तियों को इलाज हेतु वाराणसी भेजने के साथ हीं परिवारों के दस अन्य लोगों को सैम्पलिंग के लिए मेहरावाँ स्थित क्वारंटाइन सेण्टर भेजा।   गाँव में फागिंग व सेनिटाइजेशन की कार्यवाही शुरू नहीं की गई।  कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या में हुई बढ़त से लोगों मे हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान फार्मासिस्ट गंगा प्रसाद चैरसिया, अशोक कुमार समेत अन्य लोग थे।

Related

news 8543979044274573637

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item