कोरोना के इलाज को अस्पतालों की सूची तैयार करें

जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी रामजी पाण्डेय ने कोविड-19 संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु निजी चिकित्सालयो को सम्मलित किये जाने के सम्बन्ध में बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या निरन्तर बढ़ोतरी को दृष्टिगत रखते हुये संक्रमित मरीजो को पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सभी जनपदों में एल-1, एल-2 एवं एल-3 चिकित्सालयों को चिन्हित किये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसमें जनपद स्तर पर ऐसे इच्छुक निजी चिकित्सालयों की सूची तैयार की जानी है जो कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजो का इलाज करना चाहते है इन चिकित्सालयों को अधिसूचित नहीं किया जायेगा वरन मात्र संज्ञान मे ही लिया जायेगा। इन निजी चिकित्सालयों में उपचार के लिये आये हुये मरीजों के उपचार का सम्पूर्ण व्यय भार स्वयं ही वहन किया जायेगा। प्रदेश सरकार द्वारा जिन निजी चिकित्सालयों को अधिसूचित किया गया है या भविष्य में किया जाना है उनमें मरीजों के उपचार में होने वाला व्यय प्रदेश सरकार द्वारा किया जायेगा। इन निजी चिकित्सालयों में चिकित्सक, नर्स एवं अन्य मेडिकल स्टाफ को समुचित प्रशिक्षण दिया जाना है जो कि प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उक्त को दृष्टिगत रखते हुये अध्यक्षध्सचिव इण्डियन मेडिकल एशोसिएशन को अवगत कराया है कि इच्छुक निजी चिकित्सालयों को अपने स्तर से निजी चिकित्सालयों के प्रोपराईटरों को निर्देशित करें कि वह यदि इच्छुक हो तो अपना नाम कार्यालय मुख्यचिकित्साधिकारी  में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। जिससे प्रमुख सचिव महोदय को उससे अवगत कराया जा सकें।

Related

news 6588298583966190946

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item