मनरेगा के तहत कार्य कराने का निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा सार्वजनिक पीजी कॉलेज मुंगराबादशाहपुर में तथा पुरवा ,मडियाहूं में क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम प्रधानों को मनरेगा के तहत कार्य कराने का निर्देश दिया, साथ ही उन्होंने कहा कि सभी प्रधान अपने गांव में बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी रखें । अगर कोई व्यक्ति आने के बाद सूचना नहीं देता है तथा लाकडाउन का उल्लंघन करता है तो उसको पकड़कर क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखें तथा उसके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराएं ।  एसडीएम मछलीशहर अमिताभ यादव खंड विकास अधिकारी मुंगराबादशाहपुर  पीयूष ,प्रधान भोलेपुर मुंशी लाल पटेल ,प्रधान सरायखेम कमलेश कुमार उपाध्याय, ग्राम प्रधान गोपालापुर कमला शंकर सरोज, प्रधान नडार लक्ष्मीना देवी, प्रधान भुड़ंसापुर जवाहरलाल चैहान,प्रधान चीतापुर करकोली चंद्र दत्त पांडे, सरावा हरिश्चंद्र पटेल प्रधान पुरवा सत्य प्रकाश सिंह, भवानीपुर प्रधान मालती यादव, प्रधान बीबीपुर श्याम सरोज, पूर्व प्रधान पुरवा राकेश कुमार मिश्र (मंगला गुरू)  सहित अन्य प्रधान उपस्थित रहे।

Related

news 3973213413470754142

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item