मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन
https://www.shirazehind.com/2020/05/blog-post_44.html
धर्मापुर।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ठकुरची गांव में शुक्रवार की सुबह हुए एक घटनाक्रम में मां की डांट से क्षुब्ध एक युवक ने घर में रखे हुए कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया।
बता दें कि प्रदीप निषाद पुत्र स्वर्गीय राम आसरे उम्र (22) का अपनी मां से सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर मां ने उसे बुरी तरह से डांट दिया। इस बात से क्षुब्ध युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और सब्जियों पर छिड़कने के लिए रखे गए कीटनाशक को पी लिया। थोड़ी देर के बाद जब उसकी मां उसे बुलाने लगी तो दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखा गया तो युवक फर्श पर पड़ा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। शोर मचाने पर जुटे पड़ोस के लोगों ने किसी तरह से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और एंबुलेंस से उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।

