किड्स एजूकेेशन तथा फेसबुक पेज ‘‘आओ कर के सीखें‘‘ तैयार कर बच्चों को दी जा रही ऑनलाइन शिक्षा
https://www.shirazehind.com/2020/05/blog-post_65.html
धर्मापुर।
एक तरफ जहां कोरोना वायरस को लेकर पूरे प्रदेश में लॉक डाउन लागू है, और परिषदीय विद्यालय बन्द चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए गुरूजनों ने आनलाइन पढ़ाई का कार्य शुरू कर दिया है।
करंजाकला विकासखण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेखवलिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक त्रिपाठी ने अभिभावकों तथा बच्चों के लिए ऐसा ही एक समूह बनाकर नियमित ऑनलाइन शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। वह अपनी बनाई हुई पाठ्य सामग्री, वीडियो, प्रश्नावली तथा कविताओं को नियमित रूप से बच्चों को आनलाइन उपलब्ध करवाते हैं तथा बच्चों के द्वारा किए गए कार्य को पुनः जांच कर ऑनलाइन फीडबैक देते हैं। बच्चे प्रतिदिन उत्सुकता से ऑनलाइन होकर पढ़ने के लिए तत्पर रहते हैं। कुछ अभिभावकों के पास स्मार्टफोन ना होने से यद्यपि समस्या आ रही है लेकिन उनके बच्चे फोन द्वारा अध्यापक से बात कर अध्ययन में लगे हुए हैं।
प्रधानाध्यापक आलोक त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने बच्चों के ऑनलाइन अध्ययन हेतु एक यूट्यूब चैनल किड्स एजूकेेशन तथा फेसबुक पेज ‘‘आओ कर के सीखें‘‘ बनाया है जिसके द्वारा बड़ी संख्या में बच्चे ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

