रास्ता रोकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष , दो घायल

जौनपुर।  सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के काफरपुर गांव में रविवार की रात रास्ता रोकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। ईंट-पत्थर चलाने व चाकू प्रहार से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। उक्त गांव के रामचंद्र, अरविद व धर्मेंद्र बिद के आने-जाने के खड़ंजा मार्ग को पड़ोसियों ने ईंट रखकर अवरुद्ध कर दिया। एतराज करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर व धारदार चलने लगे। रामचंद्र बिद व अरविद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए रामचंद्र बिद को बीएचयू रेफर कर दिया गया। धर्मेंद्र बिद का कहना है कि पड़ोसियों ने ईंट की लाट खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। मना करने पर हमला कर दिया। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।


Related

featured 71500074511889940

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item