युवक कांग्रेस ने किया गरीबों की मदद

जौनपुर।  राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर   युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गरीब परिवार को आर्थिक मदद की । यह मदद कांग्रेस के  2019 के लोकसभा चुनाव के मनोफेस्टो में किये  गये न्याय योजना के तहत था, जिसमे प्रत्येक परिवार को 72 हजार सलाना देने की बात की गई थी । उसी के तहत आज 1 एक दिन की आर्थिक मदद गरीबो की गुरघाट स्थित यूथ काँग्रेस के कैम्प कार्यालय पर 29 लोगो को दिया गया।  और केंद्र की मोदी सरकार से न्याय योजना लागू करने की मांग की गई। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्य वीर सिंह ने कहा कि आजभारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की शहादत दिवस है। हम उनकी याद को नमन करते हैं, श्रधांजलि देते हैं। राजीव जी ने हमेशा से एक श्रमिकों व गरीबों के हित में खड़े होने की बात की। पैदल चलते श्रमिकों, पैदल चलती गर्भवती स्त्रियों की पीड़ा को देखते हुए श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने 1000 बसों की व्यवस्था की। इन बसों से लगभग 92000 श्रमिक 3 दिन में अपने घर पहुंच जाते। बसें वापस लौट गईं। श्रमिक पैदल चलते रहे। भाजपा की राजनीति ने मानवता को कुचल दिया। लेकिन यूपी की भाजपा सरकार ने इन बसों को रोक दिया। न केवल इन बसों को रोका गया बल्कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष को फर्जी मुकदमे लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया। यूथ कांग्रेस के नगर  अध्यक्ष अश्वनी सिंह अंशू ने कहा कि इस कोरोना आपदा की शुरुआत से ही कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि इस आपदा के दौरान हमारे लिए पहले मानवता है फिर राजनीति। इसी सिलसिले से कांग्रेस पार्टी ने 67 लाख लोगों तक मदद पहुंचाई है। बाहर फंसे लोगों को मदद का काम भी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के आह्वाहन पर श्रमिकों के घर वापस आने का किराया भरने का काम भी कांग्रेस पार्टी ने किया है।रभाजपा सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए सहायता रोके जाने से हम पीछे नहीं हटने वाले। मुकदमे लगाने से हम डरने नहीं वाले। हम दुगुनी लगन से लोगों की सेवा में जुटेंगे। इस अवसर पर अमन अग्रहरि ,सत्यम श्रीवास्तव  नदीम उपस्थित रहे।

Related

news 8470918855997793377

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item