मजदूरों की मजबूरी पर सियासत कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार : फैसल हसन

जौनपुर। अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी  फैसल हसन तबरेज ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार अहंकार में डूबी हुई है। उत्तर प्रदेश के लोग भारी संख्या में देश के विभिन्न कोनों में आजीविका के लिए मजदूरी करते हैं। कोरोना महामारी के कारण प्रवासी मजदूरों का देश के अन्य प्रदेशों से उत्तर प्रदेश अपने गांव के लिए पलायन हो रहा हैं सड़कों पर त्राहिमाम मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार मजदूरों की मदद करने की बजाय उनपर लाठियां बरसा रही है।मजदूरों के दर्द को देखकर हमारी नेता राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी जी ने कांग्रेस पार्टी के खर्च पर एक हजार बसें संचालित कर पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य उनके गांव तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार से अनुमति मांगा प्रदेश सरकार ने विलम्ब से दिनांक 18 मई 2020 को प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए संचालित होने वाली बसों को अनुमति प्रदान किया लेकिन बसों का उपयोग तत्काल मजदूरों की मदद के लिए करने के बजाय उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के बॉर्डर पर कांग्रेस पार्टी के सहयोग से उपलब्ध करायी गयी बसों को लखनऊ फिटनेस चेक करने के लिए मंगाना चाहती है फिर उन बसों को पुनः बॉर्डर पर भेजा जाएगा जिससे 2 दिन से ज्यादा वक्त लगेगा। सरकार के पास प्रत्येक जनपद में अपनी आरटीओ संस्थान है कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को उपलब्ध कराई गई बसों को बार्डर के नजदीक के जनपदों में फिटनेस चेक कराके तत्काल मजदूरों की मदद में लगाई जानी चाहिए। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय उनकी मजबूरी पर सियासत कर रही है।उत्तर प्रदेश-राजस्थान बार्डर व आगरा बार्डर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा मजदूरों की मदद के लिए उपलब्ध करायी गयी एकहजार बस खड़ी है लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस कांग्रेस पार्टी द्वारा उपलब्ध कराई गई बसों को प्रदेश में सचिव उत्तर प्रदेश सरकार की अनुमति मिलने के बाद भी घुसने नहीं दे रही है। जो उत्तर प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता का प्रतीक है, प्रदेश सरकार को मजदूर कभी मांफ नही करेगें।

Related

featured 725330293210173469

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item