नये बंदी प्रथम 14 दिन रखे जाते हैं अस्थाई जेल

 जौनपुर। प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल में बनी अस्थाई जेल में नए बंदी प्रथम 14 दिन रखे जाते हैं।दो बंदियों के फरार होने पर डिप्टी जेलर द्वारा दोनों के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआइआर में इस बात का उल्लेख है कि कोविड-19 वायरस के संक्रमण के चलते कारागार के बंदियों को इससे बचाने के लिए नवागंतुक बंदियों को अस्थाई जेल में रखे जाने के आदेश के अनुक्रम में प्रथम 14 दिन प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल में रखा जाता है। 19 जून 2020 को करीब 7:15 बजे प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल में बनी अस्थाई जेल में धोखाधड़ी का आरोपी मोनू कुमार गौतम तथा हत्या का आरोपी राजू चौहान फरार हो गए थे जिसकी एफआईआर डिप्टी जेलर राजकुमार सिंह ने धारा 224 व 223 आईपीसी के तहत लाइन बाजार थाने में दोनों के खिलाफ दर्ज कराया था।राजकुमार की वर्तमान में प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल में ड्यूटी लगी है।यह प्राथमिकी 19 जून 2020 को 5:30 बजे शाम दर्ज कराई गई जिसमें डिप्टी जेलर ने स्पष्ट उल्लेख किया है कि जिला कारागार के बंदियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए नए बंदियों को शुरुआती 14 दिनों के लिए प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल की अस्थाई जेल में रखा जा रहा है।बता दें कि इसी अस्थाई जेल में पहले जमात में शामिल बांग्लादेशी व अन्य आरोपी रखे जा चुके हैं।कई कोरोना संक्रमित भी इसी अस्थाई जेल में रह चुके हैं।एक जमाती की मृत्यु भी हो चुकी है।दो पूर्व में संक्रमित जमाती समेत बांग्लादेशी जमाती वर्तमान में अस्थाई जेल से स्थानांतरित कर जिला कारागार में रखे गए हैं।

Related

news 1898956322241273555

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item