जेसीआई क्लासिक ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक के पदाधिकारियों ने सद्भावना पुल के पास स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर परिसर में भारत-चीन की सीमा पर शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन रख श्रद्धासुमन अर्पित किए। संस्था के संस्थापक सदस्य अमित कुमार पाण्डेय ने कहा कि भारत की गौरवशाली परम्परा रही है। जब-जब देश पर कोई संकट आया है और उसकी अखंडता एवं सम्प्रभुता पर उंगली उठी है, हमारे सेना के जवानों ने कभी भी अपने कदम पीछे नही खींचे हैं और अपने प्राणों की आहूति देकर देश की अखंडता और सम्प्रभुता को बनाये रखा है। अध्यक्ष अजय गुप्त ने सदस्यों से चीनी सामानों का बहिष्कार करने का अनुरोध किया। इस मौके पर संस्थापक सदस्य विशाल गुप्ता, ऋचा गुप्ता, राजीव साहू, योगेश साहू, शिवम सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्याम जी सेठ आदि उपस्थित रहे।

Related

news 4038917212655890589

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item