जौनपुर पान विक्रेता संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक

 जौनपुर। जौनपुर पान विक्रेता संघ के अध्यक्ष विशाल चौरसिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल बुधवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। अध्यक्ष विशाल चौरसिया ने कहा कि हम पान व्यवसायियों का यह एकमात्र कारोबार है जिससे हम लोगों का भरण पोषण होता है। बीते 24 मार्च से अब तक लगातार हम पान व्यवसायियों की दुकानें बन्द है। हमारे सामने रोजी रोटी का संकट मडरा रहा है। हम लोगों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पान की दुकान खोलने की मांग किया है। इस अवसर पर व्यापार मण्डल कल्याण समिति के अध्यक्ष जावेद अजीम, आशीष चौरसिया, चन्दन चौरसिया, अजय शुक्ला, राजकुमार साहू, अशोक चौरसिया, शीतला प्रसाद चौरसिया, सुशील चौरसिया, जियाराम यादव, मन्नूलाल यादव, मनोज चौरसिया, श्रवण चौरसिया, संजीव चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Related

news 2853011612580542894

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item