जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 17 घायल

 जौनपुर।  जफराबाद थाना क्षेत्र के  सरैंया गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में महिलाओं समेत 17 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
 उक्त गांव के बेचन लाल व फिरतू राम के बीच काफी समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे एक पक्ष विवादित जमीन पर निर्माण कराने लगा। दूसरे पक्ष के विरोध करने पर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें एक पक्ष के सुनियोजित ढंग से लाठी व फावड़े से किए गए हमले में दूसरे पक्ष के बेचन गौतम, चंदन, प्रीतम कुमार, शिव कुमार, प्रभु गौतम, रीना देवी, कमला देवी, हीरावती देवी, शांति देवी, चिता देवी, राजीव कुमार, गोरखनाथ व अरुण कुमार घायल हो गए। हमलावर पक्ष के भी चार लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल 13 लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। इनमें से बेचन गौतम तथा गोरखनाथ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावर पक्ष के घायल चार लोग किसी किसी चिकित्सालय में इलाज करा रहे हैं। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी।

Related

news 951665041614269065

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item