पूर्व मंत्री की त्रयोदशा में शिवपाल यादव सहित जुटे तमाम दिग्गज

 जौनपुर। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मीडिया से राजनैतिक अथवा किसी तरह की चर्चा से परहेज करते हुए कहा कि हम शोक संवेदना व्यक्त करने आये है ऐसे में किसी भी तरह की बयान बाजी उचित नहीं है। श्री यादव जनपद में पूर्व मंत्री एवं मल्हनी विधायक रहे स्व. पारस नाथ यादव के निधन पर आयोजित त्रयोदशा कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। उन्होंने कहा कि हमारा स्व. पारस नाथ यादव से राजनैतिक के साथ व्यक्तिगत सम्बन्ध भी था अब वो इस दुनियां में नहीं है हमने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया है । त्रयोदशा कार्यक्रम में जनपद में सपा के नेतागण तुफानी सरोज पूर्व सांसद, गुलाब चन्द सरोज पूर्व विधायक, जगदीश नारायण राय पूर्व मंत्री, जगदीश सोनकर विधायक मछलीशहर, भाजपा नेत्री डा० रंजना सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे । शिवपाल सिंह यादव ने स्व. पारस नाथ यादव के दोनों पुत्र लकी यादव एवं ओम यादव सहित पूरे परिवार को ढांढ़स बंधाया । संगीता यादव, धर्मेन्द्र यादव, प्रभानन्द यादव, नेहाल अंसारी , जितेन्द्र यादव, राकेश यादव , आरबी यादव उपस्थित रहे ।

Related

news 2948536482083197710

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item