सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन हुआ कार्यशाला

जौनपुर। 24 जून 2020 को प्रथम त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन पूर्व में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों के विद्यालय प्रबन्धन के साथ कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी जौनपुर परिसर में कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग एवं स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में विद्यालय प्रबन्धन के आये हुए प्रतिनिधियों को विजयी छात्रों को प्रदान किये जाने हेतु प्रथम पुरस्कार धनराशि रूपया 5000/-, द्वितीय पुरस्कार धनराशि रूपये 3000/- एवं तृतीय पुरस्कार धनराशि रूपये 2000/- का चेक प्रदान किया गया। उक्त कार्यशाला में एस0पी0 सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) जौनपुर, यू0बी0 सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जौनपुर, ए0आर0एम0 वी0के0 श्रीवास्तव, श्रीमती स्मिता वर्मा, यात्री/मालकर अधिकारी, अशोेक कुमार श्रीवास्तव, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) जौनपुर उपस्थित रहे। जागरूकता कार्यक्रमें में लिफलेट, पम्पलेट एवं फोल्डर वितरित कराये गये। इस दौरान जनसामान्य से सड़क सुरक्षा/यातायात नियम के पालन हेतु अनुरोध किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे।

Related

news 1683434337927357888

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item