सोना बैंकर बनी लायन्स क्लब जौनपुर की अध्यक्ष

जौनपुर।  लायन्स क्लब की चुनावी सभा संस्थाध्यक्ष अमित पांडेय की अध्यक्षता में ऑन लाइन हुई,जिसमें नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी अशोक मौर्य ने सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा किया,जिसमें अध्यक्ष सोना बैंकर,उपाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल,डा विकास रस्तोगी व संदीप गुप्ता,सचिव अनिल गुप्ता,कोषाध्यक्ष शत्रु्घन मौर्य,पीआरओ.अश्वनी बैंकर,सर्विस चेयरमैन सै.मो मुस्तफा,LCIF कोऑर्डिनेटर राकेश श्रीवास्तव,मार्केटिंग चेयरमैन सुरेश चन्द्र गुप्ता, डायबिटीज चेयरमैन डॉ वी एस उपाध्याय,लायन टेमर अनिल वर्मा,टेल ट्विस्टर संजय केडिया,निर्देशक डा.शिवानन्द अग्रहरी,रवि श्रीवास्तव,नरेश सेठ,आर पी सिंह,राकेश जायसवाल,संदीप पाण्डेय,लायनेस एडवाइजर डा.अजीत कपूर,लियो एडवाइजर अरुण त्रिपाठी,एम.ई.सी.चेयरमैन संजय श्रीवास्तव,सदस्य अजय आनन्द व राम कुमार साहू आदि के चयनित होने की घोषणा किया। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष सोना बैंकर ने सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं संस्था के उद्देश्यों पर चलते हुए अधिक से अधिक लोगों को सेवा पहुंचाने का प्रयास करूंगी। इस अवसर पर गवर्नर डा क्षितिज शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन,पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन,संध्यारानी श्रीवास्तव,लायनेस मण्डाध्यक्ष ममता उपाध्याय,शकील अहमद,डा एन के सिन्हा,राजेन्द्र कपूर,सोमेश्वर केसरवानी,सीए राजेश राज गुप्ता आदि ने नव निर्वाचित टीम को बधाई दिया।

Related

news 3806438037731491129

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item