मुख्तार अंसारी का आदमी बोल रहा हूं,5 लाख दो वरना...
https://www.shirazehind.com/2020/06/5_19.html
जौनपुर। मुख्तार अंसारी के नाम पर 5 लाख रुपए रंगदारी मांगने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने वादी के प्रार्थना पत्र पर वाद दर्ज किया।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भरोठा गांव निवासी नूर मोहम्मद ने सीजेएम की अदालत में धारा 156(3) के तहत अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया था कि दिनांक 20 मई 2020 को सायं 8:00 बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया।फोन करने वाले ने उसे गालियां व धमकी देते हुए 500000 रंगदारी की मांग की।यह पूछने पर कि कौन बोल रहे हो।बताया कि वह मुख्तार अंसारी का आदमी है। रुपए देने में आनाकानी की तो गोलियों से शरीर छलनी कर दिया जाएगा। रुपए की जब व्यवस्था हो जाए तो फोन करके बता देना हम लोग आकर रुपए ले लेंगे।डरे सहमे वादी ने घटना की सूचना थाना सरायख्वाजा व पुलिस अधीक्षक को दिया लेकिन पुलिस अधिकारियों ने फोन करने वाले के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किया। तब उसने न्यायालय में जान-माल की रक्षा की गुहार लगाया।

