पारसनाथ के निधन पर कांग्रेसी नेता सिराज मेंहदी दुःखी,जताया शोक
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_101.html
जौनपुर । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के निधन पर कांग्रेसी नेता पूर्व एमएलसी सिराज मेहदी ने शोक जताया। उन्होंने दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदना उनके परिवार के प्रति प्रकट की। निधन की खबर से आहत श्री मेंहदी ने इसे राजनैतिक गलियारे की बड़ी क्षति बताया।
उन्होंने कहाकि स्वर्गीय पारसनाथ यादव का लंबा संसदीय जीवन रहा है बेबाक निडर और अच्छे व्यक्तित्वय के मालिक पारसनाथ ने जौनपुर सहित पूर्वांचल के विकास के लिए कई अहम कार्य किये है । आज उनकी कमी खल रही है । उन्होंने परिवार के लोगो को इस दुःख की घड़ी में सवेंदना व्यक्त की है ।

