पीएम केयर्स फंड का सच क्या है?

 हमारे प्रधानमंत्री ने 28 मार्च को प्रधानमंत्री सिटीजन असिस्टेंस एंड रिलीफ  इन एमरजेसी सिचुएशन फंड(PM CARES) का निर्माण और घोषणा   वैश्विक कोरोनावायरस की महामारी  से लड़ने  के लिए किया । इसके नरेंद्र मोदी  एक्स ऑफिशियो चेयरमैन है  और इसके ट्रस्टी  गृह मंत्री अमित शाह,  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह  है । इस  डोनेशन  को  इनकम टैक्स से  वर्जित किया जाएगा  और  कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी  के अंतर्गत  लाया जाएगा। .देश की जनता ने बढ़-चढ़कर सहयोग भी किया इसमें बड़ी-बड़ी कंपनियां, पीएसयू ,कॉरपोरेट कंपनीज ,गवर्नमेंट सर्विस मैन एवं सेंट्रल मिनिस्ट्री ने भी योगदान दिया ।जब  अजीम प्रेमजी विश्विद्यालय के एक स्टूडेंट ने आरटीआई से इससे जुड़े सवालों को पूछा तो  पीएमओ ऑफिस ने इसे आरटीआई सेक्शन 2-एच के अंतर्गत पब्लिक अथॉरिटी  न होने के कारण अस्वीकार कर दिया।  सवाल उठता है कि आखिर किस आधार पर सरकार ने यह कह दिया कि पीएम केयर्स फंड पब्लिक अथॉरिटी या सार्वजनिक प्राधिकरण के अंदर अंतर्गत नहीं आता है ?अगर यह पब्लिक अथॉरिटी  के अंतर्गत नहीं आता है तो इसका यह अर्थ हुआ कि सरकार के द्वारा संचालित नहीं किया जा रहा है? ,तो आखिर इस इसका नियंत्रण किसके पास है? 
 नाम,  ट्रस्ट  की रचना,  नियंत्रण, सरकारी प्रतीकों का प्रयोग ,डोमेन नाम यह सब कुछ दर्शाता है की  पीएम केयर्स फंड  एक  सार्वजनिक प्राधिकरण है.। सरकार का इसे अस्वीकार करना सरकार की नियत में  खोट को ही दर्शाता है.।
 आखिर पीएमओ  इन सवालों के उत्तर  देने से  इंकार क्यों कर रही है? इस फंड को ऑपरेट कौन करता है ?इसके डिसीजन मेकिंग प्रोसेस क्या है ? इसके क्या सेफगार्ड्स दिए गए हैं कि इस फंड का कोई भी दुर्पयोग नहीं होगा ?इस फंड का सर्कुलर, आर्डर ,नोटिफिकेशन  कहां है ?
ट्रस्ट को चलाया जाता है चार कैबिनेट मिनिस्टर जो कि एक्स ऑफिशियो कैपेसिटी में है, ऐसे में सरकार कैसे कह सकती हैं कि यह एक सार्वजनिक प्राधिकरण नहीं है ?
अब जब देश के इतने बड़े जनता के कोष पर एक गोपनीयता का  दीवार खड़ा कर देंगे तो सरकार की पारदर्शिता ,विश्वशनियता और उपयोग पर सवाल तो उठेंगे ही । साथ ही साथ लोकतंत्र में जहाँ जनता द्वारा, से और जनता के लिए संविधान में प्राथमिकता दी गयी है, वहीं यह सरकार इस फण्ड को अपने चुनावी खर्च की प्राथमिकता के फिराक में  है।

लेखक -डॉ जे पी सिंह, असि प्रोफेसर टीडीपीजी कॉलेज जौनपुर,बसपा नेता जौनपुर

Related

news 3706532333776535003

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item