सपा नेता काट रहा है जेल, प्रदेश अध्यक्ष को अभी जानकारी ही नही

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पूर्व कैबिनेट मंत्री व मल्हनी के विधायक पारसनाथ यादव के निधन पर अपनी पार्टी की तरफ से शोक संवदना प्रकट करने के लिए आये थे। श्रध्दाजंलि देने के बाद पत्रकारो से बातचीत में उन्होने पारसनाथ को पूर्वाचंल ही नही पूरे प्रदेश का नेता बताते हुए कहा कि उनका असमय दुनियां से जाना समाजवादी पार्टी को भारी छति हुई है। इस दरम्यान प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि इस सरकार में जंगलराज कामय हो गया है। हर तरफ लूट, मार, हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही है। सभी नियुक्तियों में धांधली की जा रही है। लाॅकडाउन के दरम्यान किसानों की फसलो को बाजारो नही आने दिया गया जिसके कारण किसान अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई को सड़को पर फेक दिया।
सरकार की गलत नितियों के कारण प्रवासी मजदूर पैदल,साईकिल आटो रिक्शा तथा ट्रको पर सवार होकर जलालत झेलते हुए अपने अपने घरो तक पहुंचे।
भदेठी गांव में हुए साम्प्रदायिक हिंसा में जेल भेजे गये सपा नेता जावेद सिद्दीकी के बारे में सवाल करने पर उन्होने कहा कि जिला संगठन द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट जैसे ही मुझे मिला उसी के साथ ही पारसनाथ के निधन की खबर आ गयी जिसके कारण अभी रिपोर्ट नही पढ़ पाया हूं। उनका यह उत्तर आते ही मीडिया के साथ मौके पर मौजूद आधा दर्जन से अधिक अल्पसंख्यक सपा नेता भी अवाक रह गये। जबकि यह खबर रविवार से हर न्यूज चैनलो पर प्रमुखता से दिखाई जा रही है। भदेठी गांव में दलितो और मुस्लिम के बीच हुए हिंसक झड़प के आरोप में सपा नेता जावेद सिद्दीकी समेत 37 लोगो को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया तथा सभी पर रासुका की कार्रवाई हो रही है। लोगो का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के गैर जिम्मेदाराना बयान से यही प्रतित हो रहा है कि समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ता के प्रति गम्भीर नही है। 

Related

news 8189675251641930308

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item