सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है सरकार : नदीम जावेद
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_194.html
जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर आज कांग्रेस पार्टी का डेलिगेशन नदीम जावेद के नेतृत्व में भदेठी गांव पहुंचा ।
दोनों पक्षों के लोगों से मुलाकात के बाद नदीम जावेद ने कहा कि मुसलमानों और दलितों को लड़ा कर बीजेपी सत्ता की राजनीति पर काबिज रहना चाहती है । नदीम जावेद ने कहा कि जौनपुर जनपद कौमी एकजहती का प्रतीक रहा है जौनपुर में कभी भी सांप्रदायिक झगड़े नहीं हुए लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है जौनपुर ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में और पूरे देश में एक दूसरे को लड़ाने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं के द्वारा किया जाता है। हम इस झगड़े की सीबीआई की जांच की मांग करते हैं और जो भी इसमें दोषी है उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो इसकी मांग करते हैं लेकिन कार्यवाही के नाम पर किसी भी व्यक्ति को बेगुनाह व्यक्ति को यदि फसाया जाएगा तो यह बर्दाश्त नहीं होगा।
एमएलसी एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा की भदेठी गांव में हुए झगड़ों में साजिश की बू आती है जिस तरह से दोनों पक्षों को लड़ा कर रोटी से की जा रही है यह बर्दाश्त नहीं है भविष्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसके लिए लड़ाई लड़ेगी।