चोरो ने उडाया चार लाख रूपये के गहने और नगदी
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_739.html
जौनपुर। चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार की रात चोरों ने सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव में एक घर से चार लाख के आभूषण व 40 हजार रुपये नकद जबकि मुंगराबादशाहपुर में एक दुकान से 50 हजार रुपये मूल्य के सामान व नकदी समेट ले गए।
पोटरिया गांव निवासी मुंशी रजा के घर में चोर छत पर चढ़कर नीचे उतरे। कमरे में रखे बाक्स को तोड़कर उसमें रखे पत्नी सितरुन्निशा, बेटियों बड़ी गुलशेरा बानो व छोटी राबिया बानो के आभूषण व 40 हजार रुपये समेट ले गए। चोरी हुए जेवरों में 14 अदद सोने के शेष चांदी के थे। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। मंगलवार की सुबह कमरे का दरवाजा व बाक्स टूटा तथा सामान अस्त-व्यस्त मिलने पर चोरी का पता चला। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ऐसी चोरी की यह पहली घटना है। पीड़ित मुंशीरजा ने मामले में लिखित सूचना दे दी है।