टिकटॉक का शौक रखना युवती को भारी पड़ गया

जौनपुर।  सोशल मीडिया में टिकटॉक का शौक रखना युवती को भारी पड़ गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाकर आपत्तिजनक गाना अपलोड करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सिकरारा थाना क्षेत्र के सादात बिदुली गांव की रिया उर्फ सिपी यादव (24) पुत्री प्रमोद यादव टीडीपीजी कालेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसकी आइडी से मुख्यमंत्री योगी की फोटो लगाकर आपत्तिजनक गाने की धुन पर टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। छानबीन में उक्त आइडी सादात बिदुली गांव की निकली। रिया कई टिकटॉक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करती रही। खासी तादात में उसके व्यूवर हो गए थे। मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने उसके विरूद्ध आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर एसआइ पारसनाथ यादव ने सहयोगियों की मदद से रिया को गुदरीगंज बाजार के समीप जाम गांव के मोड़ पर वाहन का इंतजार करते समय गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पूछताछ में युवती ने कुबूल किया कि आपत्तिजनक टिकटॉक वीडियो उसी ने अपलोड किया था।

Related

news 4579341430328468132

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item