फिर आये भारी संख्या में प्रवासी

जौनपुर।  मुंबई से 471 श्रमिक शनिवार रात 10:47 पर सिटी स्टेशन पहुंचे। ट्रेन को गोरखपुर तक जाना था, जिसमे जिले के भी बड़ी संख्या में श्रमिक थे। एहतियातन डॉक्टरों की टीम ने सभी का थर्मल स्कैनिग किया। ट्रेन दस मिनट बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। इसके पहले जौनपुर जंक्शन पर मई माह में बड़ी संख्या में प्रवासी स्पेशल ट्रेनों से पहुंच चुके हैं। सिटी स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने की सूचना कुछ समय पहले दी गई, जिसके बाद व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। प्रवासियों की संख्या को देखते हुए स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के अतरिक्त जवानों को लगाया गया। देर रात तक श्रमिकों को उनके घरों तक भेजने का सिलसिला चलता रहा। खास बात यह है कि इस बार श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने को प्रशासन की ओर से बसों की व्यवस्था नहीं किया गया। सभी अपने-अपने साधन से घरों को रवाना हुए। रात काफी अधिक होने की वजह से कुछ ने स्टेशन पर ही रात बिताई। रविवार की सुबह वे लोग अपने घरों को रवाना हुए। स्टेशन अधीक्षक एके उपाध्याय ने बताया कि स्टेशन पर मौजूद चार डॉक्टरों की टीम ने सभी की थर्मल स्कैनिग की गई।

Related

news 6275240683748981360

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item