चीन को मुंहतोड़ जवाब दे सरकार

जौनपुर । पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिको द्वारा कायराना हरकत करते हुए भारतीय सैनिको पर घात लगा कर मोटे मोटे सरियो,कील लगे रॉडो से हमला करने के कारण भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए |जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी, जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने केराकत मोड़ केशवपुर प्रसाद तिराहा के पास चीन का पुतला जलाकर विरोध जताया नगर अध्यक्ष उत्तरी डॉ दिवाकर मौर्य  ने कहा कि केन्द्र सरकार को जन भावनाओं को समझना चाहिए, चीन हमारा कभी दोस्त नहीं हो सकता है। पूरा देश गुस्से में है,चीनी सामान का बहिष्कार कर रहा है, लेकिन हम सब शर्मिंदा हैं कि मोदी सरकार लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा भी चीन की मदद से बनवाई। सरकार चीन को उसी की भाषा में जवाब दे और नगर अध्यक्ष जौनपुर दक्षिणी बंटी अग्रहरी जी ने कहा कि भारत की जनता चीन से निर्मित सामानों का बहिष्कार करे और जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव जी ने कहा कि भारत सरकार चीन पर सैन्य कार्रवाई करे। चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाने में मुख्य साथी राकेश यादव, सुजीत मौर्या , गप्पू मौर्य ,नियाज शाह ,संतोष यादव प्रद्युम्न निषाद, तेज बहादुर आदि लोग थे।

Related

news 3893080581768992393

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item