तेज आवाज से दहला डीएम कार्यालय व आसपास का इलाका

जौनपुर। जिलाधिकारी कार्यालय व आसपास का इलाका एक तेज आवाज से दहल उठा। लोग किसी अनहोनी घटना होने से शंसकित हो उठे। यह धमाका भारी बारिश के कारण जिला पंचायत की दो दुकानो का बरजा धराशायी होने कारण हुआ। मलबे के दज में आयी एक चाय,जलपान की दुकान क्षतिग्रस्त हो गयी। संयोग अच्छा था उस समय वहां पर कोई व्यक्ति मौजूद नही अन्यथा भारी जनहानी हो सकती थी।
आज दोपहर शुरू हुई झमाझम बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वही गर्मी से बेहाल आमजन को थोड़ी राहत मिली। इसी बीच जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक समाने जिला पंचायत भवन का बारजा अचानक धराशायी हो गया। उसके मलबें से नमस्ते नामक होटल का टीन सेड व भठ्ठी क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक बरजा धराशायी होने की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। एक बनगी तो लोगो से सोचा कही आकाशीय बिजली गिरी है। 

Related

news 1797388746189621262

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item