*भारत के साथ 45 वर्षो बाद फिर चीन ने किया धोखा: सौरभ शुक्ला

जौनपुर।  शहर काँग्रेस कमेटी द्वारा ज़िला कलेक्ट्रेट परिसर में शहीद स्मारक स्थल पर शहर कांग्रेस जनों द्वारा गलवान में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि  दी गई।
चीन-भारत सीमा लद्दाख गलवान में चीन ने साजिश कर भारतीय सैनिकों पर हमला किया,हमले में शहीद हुए सैनिकों के प्रति गहरा दुख प्रकट करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर पर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में श्रद्धान्जलि दी गयी और दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में सौरभ शुक्ला ने कहा कि चीन ने भारत को 45 साल बाद फिर धोखा दिया है। सोमवार रात लद्दाख में बातचीत करने गई भारत की सेना पर चीन की सेना ने पत्थरों, लाठियों और धारदार चीजों से हमला बोल दिया। इसमें भारत के कमांडिंग ऑफिसर समेत 20 सैनिक शहीद हो गए। चीन ने जो कायरता का परिचय दिया है हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं तीन घंटे चली यह झड़प दुनिया की दो एटमी ताकतों के बीच लद्दाख में 14 हजार फीट ऊंची गलवान वैली में हुई। हमारे सैनिकों की शहादत हुई है। कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खडी है और हम सरकार से मांग करते है। चीन को मुंहतोड़ जबाब दिया जाय । जिससे वीर शहीदों की शहादत व्यर्थ न जाने पाये। इस अवसर पर गौरव सिंह सनी, राजन तिवारी एडवोकेट, सत्यम मिश्रा अशरफ अली विकास दुबे इश्तियाक अहमद सुमित श्रीवास्तव ,अशरफ़ , प्रदीप आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे ।

Related

news 5145729419106782358

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item