भदेठी गांव मे बच्चों के विवाद को भाजपा दे रही सांम्प्रदायिक रंग : लालबहादुर यादव

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा बच्चों विवाद को भाजपा दे रही सांम्प्रदायिक रंग वहीं पुलिस के जवानों ने आरोपितों के अलावा बस्ती के अन्य लोगों की घरों में घुसकर तांडव किया। कुछ के घरों के दरवाजे तोड़कर घर में घुस गए। और महिलाओं ,बच्चों के साथ बदसलूकी किया। छह से अधिक वृद्ध अपने दरवाजे पर चारपाई डालकर बेखबर सो रहे थे जिन्हें इस घटना से कोई वास्ता नहीं था। उन्हें भी पुलिस थाने उठा ले गई। दहशतजदा अधिकांश ग्रामीण गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। महिलाएं छोटे बच्चों के साथ दुबकी हुई हैं। खूंटे पर बधे
पशु भूख प्यास से तड़प रहे हैं। गांव के एक घर पर मौत हुई थी जहां लोग मिट्टी के लिए इकट्ठा हुए थे पुलिस ने वहां भी जाकर खूब तांडव किया। जिसके चलते दूर दराज से आए महिलाओं व बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। इस मामले मेें पुलिस ने अब तक मुस्लिम पक्ष से 35 लोगों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में चालान कर दिया। मुस्लिम पक्ष के लोगों के  चार बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है लेकिन पुलिस ने एक तरफ से मुकदमा पंजीकृत किया है दुसरे पक्षों का नही कर रही है। प्रशासन के लोग एक तरफा रवैया कर गम्भीर धाराएं लगा रही है  समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेंगी जो बेगुनाह लोग है  और फर्जी मुकदमे में फसा रही है अगर सही न्याय नहीं हुआ तो हम चुप नही बैठेंगे । 

Related

news 6833169921707685558

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item