कन्या पक्ष ने शादी करने से किया इंकार , मामला पहुंचा थाने
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_255.html
जौनपुर। वर पक्ष उस समय हक्का-बक्का रह गया जब शादी के ठीक एक दिन पहले कन्या पक्ष ने फोन कर बारात लेकर आने से मना कर दिया। निर्धारित दिन रविवार को वर पक्ष के करीब दर्जन भर लोग पूछताछ करने आए तो कन्या पक्ष ने कोई कारण भी नहीं बताया। बात पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस के हस्तक्षेप पर दोनों पक्षों के बीच हर्जा-खर्चा देने पर सहमति बन गई।
उक्त गांव की एक युवती की शादी खुटहन थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव निवासी युवक के साथ रविवार को होनी तय हुई थी। ऐन वक्त पर शनिवार को कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष को फोन कर बारात लेकर आने से मना कर दिया। रविवार को वर पक्ष के करीब दर्जनभर लोग कन्या पक्ष के यहां आए। शादी से इन्कार करने की वजह पूछी। वर पक्ष के लोगों ने थाने पर सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने दोनों पक्षों के साथ ही गांव के कुछ संभ्रांत लोगों को बैठाकर पंचायत कराई। दोनों पक्ष पूर्व में हुए रस्म व लेनदेन में हुए खर्च की भरपाई करने पर सहमति बन गई। चर्चा है कि लड़की पड़ोस में रहने वाली सहेली के मोबाइल फोन से होने वाले पति से बातें करती थी। उसकी सहेली दूल्हे के बड़े भाई से फोन पर बातें करने लगी। सहेली को दूल्हे के बड़े भाई से प्यार हो गया। दूल्हे का बड़ा भाई भट्ठे पर काम करता था। कुछ दिन पहले दूल्हे के बड़े भाई ने किसी दूसरे लड़की से शादी कर ली। इसकी जानकारी दुल्हन की सहेली को हुई तो वह दोनों होने वाले रिश्तेदारों में झगड़ा लगाने लगी। इसी से बात बिगड़ गई और रिश्ता होने से पहले ही टूट गया।