भारतीय समता समाज पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक

जौनपुर। भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव लौटन प्रजापति के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपा। लौटन प्रजापति ने कहा कि मैनपुरी जनपद के खरपारी माधवनगर निवासी राम बहादुर प्रजापति, उनके पुत्र बच्चन प्रजापति, पत्नी सरला देवी, पुत्री शिखा, रोली आदि घर में सो रहे थे। उसी समय पड़ोसी सहित अज्ञात लोगों ने देर रात उक्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया जिससे मौके पर दो वर्षीय एक मासूम की मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों को सैफई हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान राम बहादुर एवं उनकी पत्नी सरला देवी की मृत्यु हो गई। परिवार के अन्य सदस्य जिन्दगी और मौत से जुझ रहे हैं। भारतीय समता समाज पार्टी ने मुख्यमंत्री से उक्त घटना की जांच कराते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग किया है। साथ ही पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रूपये आर्थिक मदद, सुरक्षा एवं उत्तम उपचार के साथ परिवार के जीवन यापन के लिए एक सदस्य को नौकरी देने की मांग किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष वाराणसी विजय कुमार प्रजापति, सचिन प्रजापति, प्रदेश सचिव लालजीत प्रजापति, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रजापति, महासचिव डा. संजीव प्रजापति, बूथ अध्यक्ष उर्मिला प्रजापति, चंदन, अनिल, रामजस प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Related

news 4653212087514521673

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item