विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना ही हमारा उद्देश्य: संजीव सिंह

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए आन्दोलन किया जायेगा, वहां पर की गयी वित्तीय अनियमितता,वगैर कानूनी प्रक्रिया पूरे किये गये की गयी नियुक्तियों को रद्द करवाने तथा विश्वविद्यालय परिसर में कालेज के प्रबंधको को उचित सम्मान दिलाने का काम पहले चरण में ही किया जायेगा। उक्त बाते स्ववित्त पोषित महाविद्यालय प्रबंधक संघ के पदाधिकारियों ने कही।
रविवार को नगर एक होटल में स्ववित्त पोषित महाविद्यालय प्रबंधक संघ का चुनाव दिनेश तिवारी की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मत से संजीव कुमार सिंह अध्यक्ष, अमित दुबे महासचिव , बरिष्ठ उपाध्यक्ष रामानंद यादव व राजकुमार मौर्या चुने गये। मौके पर चुने गये पदाधिकारियों समेत एक दर्जन लोग रहे, करीब डेढ़ सौ लोग आन लाइन शिरकत किया। कमान मिलते ही नये पदाधिकारियों ने सीधे वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर ही हमला बोल दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि हमारा संघ विश्वविद्यालय में की धांधली व अवैध नियुक्तियों की जांच करवाने की मांग करेगें। वही तमाम लोगो ने यह भी कहा कि हम लोग कालेज के प्रबंधक होने के बाद भी विश्वविद्यालय के बाबुओं के सामने झुकना पड़ता है इसका मुख्य कारण है कि हम लोग अब तक अलग अलग थे। अब हमारा संघ विश्वविद्यालय में छात्रों के पैसा का हो रहे बंदरबांट को रोकने काम करेगें तथा अपनी समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय में आने वाले प्रबंधको के बैठने का उचित प्रबंध करवाने का कार्य किया जायेगा।
बैठक मे प्रमुख रूप से केश जीत यादव, दिनेश तिवारी, स्वतंत्र कुमार, संतोष यादव, विजय मौर्या, विनोद कुमार तिवारी, रामजी मौर्या आदि मौजूद रहे l

Related

news 8832400626980424214

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item