नदीम जावेद व पुलिस के बीच जमकर झड़प

जौनपुर। पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के आह्वान पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज पदयात्रा एवं धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था, जिलाधिकारी कार्यालय पर  राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद व पुलिस  के बीच जमकर झड़प भी हुई, जौनपुर कलेक्ट्रेट में डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन के साथ साथ केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाज़ी की। जिसमें पुलिस प्रशासन और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर तीखी बहस भी हुई, मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है डीज़ल और पेट्रोल के कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी रही है, जिससे आम जनता परेशान है और लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी पूरे देश भर में श्रीमती सोनिया गांधी के आवाहन  पर कांग्रेस पार्टी रोड पर है उसी कड़ी में आज जौनपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं हम सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एवं जनहित के मुद्दों को पूरी प्रमुखता से उठाने के लिए एवं सोई हुई केंद्र व प्रदेश की सरकार को जगाने के लिये शान्तीपुर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन मुझसे और पार्टी के कार्यकर्ताओं से बदतमीजी कर रही हैं जो कि निंदनीय है जिला प्रशासन मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट के इशारे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहेगा हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिला प्रशासन की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश की जनता त्रस्त है इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, राकेश उपाध्याय, विक्रम बहादुर सिंह,प्रेम नारायण यादव, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, गौरव सिंह सनी, शकुंतला शुक्ला, मनीष दूबे अनिल सोनकर, कलेंदर बिन्द, राजकुमार निषाद, मुफ़्ती मेहदी, जयमंगल यादव, अशोक साहू, मदन मिश्रा ,राजन तिवारी एडवोकेट, संदीप सोनकर, शिव मिश्रा रेयाज़ अहमद राज़, शाहनवाज़ खान, शिबली सिद्दीकी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने किया,

Related

news 6778172555718813322

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item