बरात आने के चंद घंटे पहले ही दुल्हन प्रेमी संग फरार

 जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की तैयारियां उस समय धरी की धरी रह गईं जब बरात आने के चंद घंटे पहले ही दुल्हन प्रेमी संग भाग गई। कन्या पक्ष ही नहीं वर पक्ष के यहां भी इस घटना से हड़कंप मच गया। रविवार को शादी के लिए बरात आनी थी। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। घर में तड़के से ही महिलाएं मंगल गीत गाते हुए मटमंगरा सहित अन्य रस्में पूरी करने में जुटी थीं। बरात के आने का इंतजार किया जा रहा था। इसी दौरान दुल्हन ही घर से लापता हो गई। दुल्हन के पिता ने स्वजनों संग वर पक्ष के घर प्रतापगढ़ जाकर बेटी के भाग जाने की सूचना देते हुए बरात को आने से रोका। दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Related

news 8609229853312441396

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item