दुष्कर्म के बाद सिर कूचकर विवाहिता की हत्या

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव में रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक विवाहिता की दुष्कर्म करने के बाद ईट पत्थरों और राड से सिर कुच कर हत्या कर देने का मामला पता चलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के लिए जुगत लगा रही थी। विवाहिता के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी। बताते है कि थाना क्षेत्र के रसुलहां गांव निवासी विनोद कुमार की 26 वर्शीया पत्नी प्रीति जो अपने घर में अकेली ही रहती थी।
विवाहिता का पति विनोद कुमार रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहता है, विवाहिता को कोई औलाद नहीं है। सोमवार की सुबह घर का दरवाजा खुला देख पड़ोसियों को शक हुआ तो वह अंदर जाकर हत्या की दृश्य देखकर दंग रह गए और पड़ोसियों के साथ ही थानाध्यक्ष   को सूचना दिया। थानाध्यक्ष ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच पड़ मताल शुरू कर दिया। शव को देखने से लगता है कि पहले विवाहिता के साथ दुष्कर्म करके उसकी ईट पत्थरों और राड से सिर कूच कूच कर हत्या कर शव को निर्ववस्त्र छोड़ बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने विवाहिता चेहरे को पूरी तरह बदरंग कर दिया।  इसकी सास ससुर घर से थोड़ी दूर मशीन पर सोए थे। आशंका जतायी जा रही है कि महिला के साथ रेप के बाद हत्या की गई है।

Related

news 6910310972897673420

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item