बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी

जौनपुर।सरपतहां थाना क्षेत्र के गलगलाशहीद बाजार के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित जगदीशपुर निवासी सोम नाथ पुत्र श्री नाथ स्थानीय थाना क्षेत्र के सुइथाकला निवासी हरी लाल पुत्र रूपे के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में गया था।सोमवार की सुबह वापस लौटते समय उक्त स्थान पर बोलेरो की चपेट में आने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला ले गयी जहां दोनों की स्थिति गम्भीर देखकर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Related

news 2215354806297036154

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item