अवैध पिस्टल संग गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_30.html
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव में शुक्रवार की देरशाम भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति के हवा में गोलियां चलाने से दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को अवैध पिस्टल संग गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी श्याम अवतार सिंह के चक से सटे जलखाते की जमीन पर गांव के ही अनिल कहार ने छप्पर रखा है। श्याम अवतार का कहना है कि जिस जमीन पर छप्पर है वह उनके चक में आती है। जिसे अनिल खाली नहीं कर रहा है। दो दिन पहले फिर विवादित जमीन पर कोई कार्य कर रहा था। कथित तौर पर श्याम अवतार ने जब रोकने की कोशिश की तो अनिल आदि मारपीट पर उतारू हो गए। इसी बात से खार खाए श्याम अवतार ने विवादित जमीन पर पहुंचकर हवाई फायरिग कर दी। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपित का चालान कर दिया।