आठ जून से न्यायालयों में कार्य सम्पादित होगें

जौनपुर। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रदीप्ति सिंह ने बताया कि   उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार एवं   जनपद न्यायाधीश  के प्रशासकीय आदेशानुसार जनपद न्यायालय जौनपुर में 08 जून   से अग्रिम आदेश तक जनपद न्यायालय के समस्त न्यायालयों में न्यायिक कार्य सम्पादित किये जायेंगे। विचाराधीन बन्दियों से सम्बन्धित रिमाण्ड अन्य न्यायिक कार्य वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से किया जायेगा। नये वादों प्रार्थना पत्रों को अधिवक्तागण व वादकारियों से प्राप्त किये जाने हेतु जूडिशियल सर्विस सेन्टर का उपयोग किया जायेगा। न्यायालय कक्ष में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों द्वारा मास्क का प्रयोग किया जायेगा एवं दैहिक अन्तर सम्बन्धी निर्देशों का नियमानुसार पालन करना होगा तथा केवल ऐसे वादकारियों विद्वान अधिवक्तागण को न्यायालय में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी जिनके प्रकरण सुनवाई हेतु सूचीबद्ध किये गये हो, जैसे ही विद्वान अधिवक्तागण के सुनवाई कार्य पूर्ण हो जाये वे न्यायालय परिसर छोड़ देंगे। न्यायिक प्रक्रिया में किसी भी समस्या के समाधान हेतु स्थापित क्रियाशील लैंड लाईन नम्बर 05452-220060 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, वहाॅं पर सहयोग हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के पीएलवी गण को नियुक्त किया गया है।

Related

news 2740607329843308658

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item