पुण्यतिथि पर याद किये गये संत रामसुभीख, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_320.html
जौनपुर। नगर के मुरादगंज स्थित संत रामसुभीख प्रजापति धर्मशाला में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति की पुण्यतिथि मनायी गयी। उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद होने पर लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त करते हुए शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी। चीन के इस नापाक हरकत से नाराजगी व विरोध प्रकट किया गया।
राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति व भारतीय समता समाज पार्टी के प्रदेश सचिव लालजीत प्रजापति ने कहा कि इस कोरोना काल में चीन की नापाक हरकत से देशवासी भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कोई भी दुश्मन देश भारत को नापाक दृष्टि से देखेगा उसे हमारी भारतीय सेना व भारत सरकार मुंहतोड़ जवाब देगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव लौटन प्रजापति व संचालन अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति क्रिष्टल आर्ट ने किया। अंत में कार्यक्रम आयोजक अखिल प्रजापति, कुम्भकार समाज के राष्ट्रीय संयोजक मोहन लाल प्रजापति आये हुए लोगों का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार महेंद्र प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी समरजीत प्रजापति, राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी के जिला सलाहकार ब्राहृदेव प्रजापति, पवन प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, विनोद प्रजापति आदि उपस्थित रहे।