बरेली में मिला जौनपुर से लापता सराफा कारोबारी

जौनपुर।  तीन दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ सराफा कारोबारी बरेली जिले में सुरक्षित मिल गया। परिजन  उसे घर ले आए हैं।
मीरगंज बाजार निवासी सराफा व्यवसायी राजन कौशल तीन दिन पहले लापता हो गया था। परिजनों  की सूचना पर पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई। दुकान के अगल-बगल लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज खंगाले लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच किसी ने वाट्सएप पर भेजी गई फोटो व सूचना देखकर किसी ने राजन कौशल को बरेली में देखकर परिजनों  को सूचना दी। परिजन  गए और उसे बरेली से घर लाए। राजन पूछने पर कभी कुछ तो कभी कुछ बता रहा है। बहरहाल उसके घर सुरक्षित लौट आने से परिजन जहां प्रसन्न हैं वहीं पुलिस भी राहत की सांस ले रही है।


Related

news 4827572080388174534

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item