सड़क निर्माण को लेकर विवाद ,कीचड़ में उतरकर आक्रोश जताया
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_478.html
जौनपुर। थानागद्दी गांव के पुरवा जंखिया में सड़क निर्माण को लेकर विवाद का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को पानी व कीचड़ में उतरकर आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी के सक्षम अधिकारी, ठेकेदार और ग्राम प्रधान की कई बार पंचायत ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई फिर भी नतीजा सिफर ही निकला, जिससे विवाद बदस्तूर जारी है। कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य में अवरोध किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि 48 घंटे के अंदर उक्त सड़क पर निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ तो वे थानागद्दी-वाराणासी मुख्य मार्ग जाम कर विरोध-प्रदर्शन को विवश होंगे। लगभग एक ह•ार की आबादी वाले उक्त मजरे के लोग बरसात शुरू होते ही पानी व कीचड़ से होकर गुजरने को विवश होते हैं। उनकी मांग पर तथा विधायक दिनेश चौधरी के प्रस्ताव पर तीन माह पहले तरह तेरह सौ मीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण स्वीकृत हुआ था। थानागद्दी-मोड़ेला मुख्य मार्ग से लेकर जाखिया पुरवा से थानागद्दी-वाराणासी को जोड़ने वाली उक्त सड़क का निर्माण कार्य जब शुरू हुआ तो कुछ लोगों ने रोक दिया। इसके बाद विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हुई लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकल सका। इस संदर्भ में जेई मंजूर आलम ने बताया कि विवाद के चलते इस सड़क का निर्माण कार्य रुक गया है। समझाने के बावजूद कुछ लोग मानने को तैयार नहीं हैं। ग्राम प्रधान प्रमोद शुक्ल ने भी विवाद के चलते निर्माण कार्य को बाधित होना बताया। विरोध जताने वालों में पंकज पांडेय, प्रताप सिंह, प्रमोद पांडेय, पन्ना लाल, विवेक, अशोक, विशाल, गोले, विकास, मनोज, बबलू आदि शामिल रहे।

