मानसून ने शुरुआती दिनों में ही पकड़ी रफ्तार
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_393.html
जौनपुर। मानसून ने शुरुआती दिनों में ही रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को झमाझम हुई बरसात से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं शहर व बाजारों में जगह-जगह नालियों के चोक होने से जलभराव की स्थिति देखी गई। इससे आने-जाने में लोगों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी। कमोवेश पूरे जिले में हुई इस बरसात से अन्नदाताओं ने खरीफ की फसलों की तैयारी शुरू कर दी है।
बरसात के दौरान ही कलेक्ट्रेट के समीप जिला पंचायत की दो दुकानों का बारजा धराशाई हो गया। उसके मलबे की जद में आई एक जलपान व चाय की दुकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। यह तो संयोग अच्छा था कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। बारजा गिरने से हुए तेज धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग कुछ देर के लिए सहम गए। हालांकि किसी जनहानि न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।