बजरंग सेना युवा मोर्चा ने भरी हुंकार

जौनपुर। बजरंग सेना युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनीत सिंह ने रविवार को फोटो स्टेट की दुकान स्वामी को पुलिस द्वारा पीटे जाने और फर्जी मुकदमों में फंसाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान श्री सिंह पीड़ित विनोद सिंह के आवास पर जाकर उनकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहाकि जब तक लाइन बाजार एसओ को दंडित नहीं किया जाता तब तक यह लड़ाई चलती रहेगी। अगर फोटोस्टेट पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जायेगा। एक गर्भवती महिला को पुलिस द्वारा मारना यह बहुत ही घृणित कार्य है। इस मौके पर कुंवर विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह, निशित सिंह पिंटू, नीतीश सिंह चिंटू, विशाल सिंह, विशाल विश्वकर्मा, अंशुमान सिंह, अनूप तिवारी, शुभांशु सिंह इत्यादि लोगों ने पहुंच कर घर वालों को भरोसा दिलाया।

Related

news 7386219804515006588

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item