क्राइम ब्रांच के नाम पर पैसा लेने का आरोपी गया जेल,दलालों में हड़कंप
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_463.html
जौनपुर। पुलिस विभाग में काम कराने के लिए एक युवक से मोटी रकम वसूलने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से दलालों में हड़कंप मच गया है।
सिकरारा थाना क्षेत्र के रइया गुलजारगंज गांव के निवासी संघर्ष अग्रहरि ने बीते 17 जून को लाइनबाजार थाने में तहरीर देते हुए कहा कि मेरा जमीन सम्बंधि मुकदमा मछलीशहर कोतवाली में दर्ज हुआ था। बाद वह मामला ट्रांसफर होकर क्राइमब्रांच जौनपुर आ गया। मुकदमें की पैरवी में जौनपुर आया तो सिकरारा थाना क्षेत्र के दुगौली गांव के निवासी अमित मिश्रा मिले उन्होने मुझसे कहा कि वगैर पैसा का काम नही होगा मुझे पैसा दे दो तो मैं तुम्हार काम करवा दूगां। मै उनके बहकावे में आ गया। काम कराने के लिए उन्होने 70 हजार मांगा था। बीते 12 जून को मैने उन्हे डीएम आवास वाले सड़क पर 45 हजार रूपया दिया बाकी पैसा काम होने के बाद देने का वादा किया। पैसा देने के बाद भी मेरा काम नही हुआ। उसके बाद मै अपना पैसा मांगा तो वे पैसा देने में आनाकानी करने लगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में धारा प्रिवेन्शन आॅफ करपशन एक्ट 14 और 8 तहत मुदमा दर्ज करके आज आरोपी को गिरफ्तार करके भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश किया गया कोर्ट उसे जेल भेज दिया ।