चाय विक्रेता मंगला की हत्या नहीं बल्कि हृदयाघात से हुई थी मौत

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के  बढ़ौना गांव निवासी चाय विक्रेता मंगला की हत्या नहीं हुई थी। उसकी मौत हृदयाघात से हुई। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है। हालांकि संदिग्ध हाल में गुरुवार की सुबह मृत पाए जाने के बाद स्वजनों के हत्या का आरोप लगाने के बाद हिरासत में लिए गए ग्राम प्रधान व एक अन्य मित्र को पुलिस शुक्रवार को भी कोतवाली में बैठाए रही। गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास गुमटी में चाय की दुकान चलाने वाला मंगला प्रसाद तड़के दुकान के पास मृत पाया गया था। मंगला बुधवार की रात ग्राम प्रधान के यहां दावत खाने गया था। स्वजनों के हत्या का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान व दावत में शामिल हुए एक अन्य साथी को हिरासत में ले लिया था। सीओ शाहगंज जितेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मंगला की मौत हार्ट अटैक से होना दिखाया गया है। मालूम हो कि साल भर पहले मंगला की पत्नी सरोजा की भी रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई थी। उसकी दो मासूम बेटियों सनोली (7) व मनोली (5) के सिर से अब पिता का भी साया छिन गया है। दोनों के भरण-पोषण का दायित्व वृद्ध दादा उदयराज के कंधों पर आ गया है। उदयराज समझ नहीं पा रहे हैं कि कैसे बच्चियों को पढ़ाए-लिखाएंगे। कैसे शादी के योग्य होने पर हाथ पीले करेंगे। बच्चियों व घर की महिला सदस्यों के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।



Related

news 7661744229606555964

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item