कोरोना : पांच लोग हुए ठीक , एक महिला पायी गई पॉजिटिव
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_49.html
जौनपुर। जिले में आज कोरोना को लेकर राहत देने वाली खबर है , आज पांच और कोविड 19 के मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए है सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक महिला कोरोना पॉजिटिव पायी है । अब 183 मामले जनपद में हो गए हैं। जिसमे 94 लोग ठीक हो चुके हैं तीन की मृत्यु हो चुकी हैं ,86 लोगों का इलाज आज की तारीख में चल रहा है।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 1जून को 5 और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गये है। उन्हें उनके घर रवाना किया गया। आज एक व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव आया है वह एसएसबी हॉस्पिटल बनारस में पहले से ही मुंह में अल्सर की वजह से एडमिट थी और उनका इलाज बनारस में चल रहा था और वह मुंबई से आयी थी। क्योंकि वह रहने वाली जनपद जौनपुर के डोभी ब्लाक की है इसलिए उनको जौनपुर के पोर्टल पर दिखाया गया है इसको शामिल करते हुए अब 183 मामले जनपद में हो गए हैं। अब तक 94 लोग ठीक हो चुके हैं तीन की मृत्यु हो चुकी हैं86 लोगों का इलाज आज की तारीख में चल रहा है जिसमें 83 लोग पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हॉस्टल में स्थापित एल-1 समकक्ष अस्पताल में हैं तथा 3 लोग बनारस में। 1जून को जनपद में अब तक 6 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, 5 नेगेटिव हैं और 1 पॉजिटिव है।आज 334 नए लोगों के भी सैंपल लिये गये। आज के 334 सैमपल मिलाकर अब तक कुल 4797 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं और 3499लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 1298 नमूनों के रिजल्ट आने शेष हैं। जो केसेस पॉजिटिव आए है उनमै 26 ठीक हो कर के घर पहले जा चुके थे और 54 कोरोना पॉजिटिव लोग परसो ठीक हुए हैं और उनको स्वस्थ घोषित करके घर भेज दिया गया था कल और 9 पेशेंट ठीक हो गये थे और उन्हें घर भेज दिया गया। आज 5 और ठीक हो गए उनको भी घर भेज दिया गया है। तीन की मृत्यु हो चुकी है ।86 लोगों का इलाज चल रहा है। 183 केसेस में 156 केस मुंबई से आए हुए लोगों के है। मुम्बई ,गुजरात से आए हुए लोगों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है और जितने लोगों में लक्षण है या या संदिग्ध प्रतीत होते हैं उनका शैंपल लिया जा रहा है उन्हें अलग कर लिया जा रहा है जिससे कि वह लोग गांव में जाकर के संक्रमण को अन्य लोगों में न फैला सकें।