दहेज हत्या में पति गिरफ्तार

जौनपुर। बरसठी  थाने की पुलिस ने लखराव गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के आरोपित पति को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उक्त गांव के अनिल की पत्नी  मीना देवी  बीते 24 मई की रात में भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। कुछ देरबाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत के पांच दिन के बाद मृतका के पिता लालमणि पटेल ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर भोजन में विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। आरोपित के तौर पर पति अनिल पटेल, ननद ज्ञानती व सास धनदेई को नामजद किया। पुलिस ने रविवार की अनिल पटेल को गिरफ्तार कर लिया। सास व ननद की पुलिस तलाश कर रही है।

Related

news 5896361310655436526

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item