किसान की धारदार हथियार से नृशंस हत्या


जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के  जमदहां गांव में शनिवार की रात फसल की रखवाली के लिए खेत पर सोए वृद्ध किसान की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। कारण साफ नहीं हो सका है। इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। उक्त गांव निवासी मुन्नर बिद (60) शनिवार की रात भोजन करने के बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत में बोई गई सब्जी की रखवाली करने गए थे जहां मड़हे में रहते थे। रविवार की सुबह से हो रही बारिश के बीच दोपहर करीब 12 बजे उनकी पुत्री शर्मिला खाना देने गई तो बिस्तर पर पिता के न मिलने पर खोजने लगी। इसी दौरान खेत के पास गड्ढे में मुन्नर का खून से लथपथ शव देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। कातिलों ने शव को घास-फूस व पुआल से ढंक दिया था। मुन्नर की हत्या धारदार हथियार से सिर व गले पर वार कर की गई थी। पास ही खुरपा व हंसुआ भी फेंका हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त हथियारों से ही वारदात को अंजाम दिया गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खबर मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के स्वजनों से पूछताछ कर छानबीन में जुट गई। पता चलने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एएसपी (सिटी) डा. संजय कुमार, सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे ने भी आकर मौका मुआयना किया। मृत किसान के पुत्र छंगू ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने कहा कि मामला आम तोड़ने व पट्टीदारी के विवाद से जुड़ा है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Related

news 7795434680258420892

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item