संदिग्ध मौत के बाद भी स्वास्थ्य महकमे द्वारा सैंपलिग न कराने से ग्रामीण भयभीत

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के  छीतमपट्टी गांव में प्रवासी व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बावजूद स्वास्थ्य महकमे द्वारा उसके किसी  की सैंपलिग न कराए जाने से ग्रामीण भयजदा हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि मौत कोरोना से हुई थी। गांव निवासी एक व्यक्ति बीते बुधवार को दिल्ली से बस द्वारा घर आया। कथित तौर पर थोड़ी देर बाद ही उसे तेज बुखार चढ़ गया साथ ही सांस लेने में तकलीफ होने लगी। आनन-फानन में स्वजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय गए कितु वहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी ग्रामीणों द्वारा जब स्वास्थ्य विभाग को दी गई तो महकमे ने इस निर्देश के साथ मृतक के सभी स्वजनों को क्वारंटाइन कर दिया कि जल्द ही सबकी सैंपलिग कराई जाएगी। कितु चार दिन बीतने के बावजूद अभी तक कोरोना जांच के लिए किसी का नमूना नहीं लिया गया। उधर इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी सुइथाकलां डा.सूर्य प्रकाश यादव कहते हैं,मृतक के स्वजनों की जल्द ही सैंपलिग होगी। इसके लिए पूरा प्रयास जारी है।


Related

news 7188403586658453341

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item