प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह

जौनपुर। ज़िला एव शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय फैसल हसन तबरेज़ व सौरभ शुक्ला की सयुक्त प्रेस वार्ता कर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह शुरू करेगी। इस महाअभियान की थीम सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय है। कांग्रेस का सिपाही-मजदूरों का भाई के नारे के साथ पूरे सूबे में कांग्रेसजन 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन वितरित करेंगे। 

20 मई से हमारे नेता  अजय कुमार लल्लू को जिला कारावास में है। उनका सिर्फ इतना सा दोष है कि वे देश निर्माता गरीब-मजदूर बहन-भाइयों की मदद करना चाहते थे। गरीब-मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन भाजपा सरकार हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक सकती है। 

 सेवा सत्याग्रह के दौरान सूबे के हर जिले में कांग्रेस पार्टी अजय लल्लू की महारसोई संचालित करेगी और 25 लाख जरुरतमंदों लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन वितरित करेगी।

 हमारे प्रदेश अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू को सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के कारण गरीब विरोधी सरकार ने जेल में डाला है, लेकिन अंत में सेवा और सत्य की जीत होगी। इसलिए हमारे इस सेवा सत्याग्रह की थीम ‘सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय’ रखी है। हमारी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता, नेता गरीबों-जरूरतमंदों की मदद कर रहा है और हम सब अजय कुमार लल्लू हैं। जेल की सलाखें और फर्ज़ी मुकदमें हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक पाएंगे। 

 अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाया गया। 10 लाख से अधिक लोगों को प्रदेश से बाहर मदद की गई। 22 जिलों में हमने अपने कार्यालयों को साझी रसोईघरों में तब्दील कर दिया। हाइवे पर चल रहे लोगों के लिए स्टॉल्स लगवाए। यह सब हमारे नेता श्री अजय लल्लू के नेतृत्व में हुआ। एक वंचित समाज से आने वाले हमारे नेता के सेवा कार्य योगी आदित्यनाथ की आंखों में चुभ रहा है। इस लिए इस कायर सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया है।
शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने कहा पूरे प्रदेश में इस सेवा सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए 10 लाख पोस्टर लगेंगे। 
इस महा अभियान सेवा सत्याग्रह में पोस्टकार्ड लिखकर और सोशल मीडिया पर बड़े अभियान के जरिये भी आवाज़ उठाई जाएगी।
सत्तादल बीजेपी के जनपद पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओँ व पदाधिकारियो पर फर्जी मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं और पुलिस पर गिरफ़्तारी के लियें दबाव बनाया जा रहा है। जनपद पुलिस बीजेपी के नेताओं के दबाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के घरों पर दबिश दे रही है और परिवार के लोगों को प्रताणित कर रही है जिसे कांग्रेस पार्टी अब और बर्दाश्त करने वाली नही है। जनपद जौनपुर में 5 कांग्रेस नेताओं पर बीजेपी द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। दर्ज मुक़दमे वापस लेने की हम प्रदेश सरकार से मांग करते है।
उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला राकेश उपाध्याय विकास तिवारी आज़म ज़ैदी पंकज सोनकर मुकेश पांडे संदीप सोनकर इक़बाल शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related

news 8927239856806776364

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item