श्री सर्वेश्वरी समूह ने बांटा मास्क और किया जागरूक
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_770.html
बदलापुर, जौनपुर। "जब जीवन पर संकट हो, मानवता जीवन संरक्षा हेतु संघर्ष कर रही हो तो प्रत्येक संबेदनशील व्यक्ति का एकमात्र धर्म होता है सुरक्षित और संरक्षित जीवन के लिए कार्य करना। मानवता की सेवा ही असली धर्म है और दीन दुखियों के प्रति समर्पण ही असली सेवा।" इस आशय के विचार श्री सर्वेश्वरी समूह देवस्थानम पड़ाव वाराणसी के अध्यक्ष अवधूत गुरुपद सम्भावराम जी के आशीर्वाद प्रेरणा स्वरूप शाखा बदलापुर के मंत्री श्री दलसिंगार सिंह जी ने एक संरक्षक मंडल को गावों में विविध सहायता सामग्रियों के साथ रवाना करने के पूर्व व्यक्त किया।
इस मंडल द्वारा हंकारपुर, उदपुर, घाटमपुर तथा दुगौली में जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किया गया।मंडल द्वारा ग्रामवासियों को लॉक डाउन के बाद बढ़ी हुई जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया तथा उन्हें जागरूक रहने हेतु प्रोत्साहित किया गया। राज कॉलेज जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार पांडेय के निर्देशन में सम्पन्न इस अभियान को डॉ बचऊ सिंह,डॉ अभय सिंह,सूर्यपाल मौर्य,राजकुमारी सिंह,सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।