कोरोना संक्रमण की रफ्तार जनपद में थमती जा रही
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_856.html
जौनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की रफ्तार जनपद में थमती जा रही है। रविवार को सिर्फ एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित एल-1 अस्पताल से दस मरीज स्वस्थ होकर हंसी-खुशी घर लौटे। जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से जांच में इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। जनपद के 508 पीड़ितों में 441 स्वस्थ हो चुके हैं, सिर्फ 58 सक्रिय मरीज बचे हैं। पीड़ित नौ की मौत हो चुकी है।
बरसठी क्षेत्र के निगोह गांव निवासी व्यक्ति 11 जून को ट्रेन द्वारा दिल्ली से गांव आया था। वह घर पर परिवार से अलग रह रहा था। ब्लॉक मुख्यालय पर 17 जून को नमूना लिया गया था। ग्यारह दिन के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ है उसको किसी प्रकार का कोई लक्षण नहीं है। उसे पूविवि स्थित एल-1 अस्पताल भेजा जाएगा।

